श्री राम जन्म के 5 कारण

श्री राम जन्म का पहला कारण श्री राम जन्म के कारण बाबा ने माता को सुनाएं ,बाबा कहते हैं। भगवान के द्वार पर दो द्वारपाल थे, जय और विजय। एक बार समकादिक ऋषि भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे। तो द्वारपालों ने दर्शन करने से रोक दिया। मुनिया ने श्राप दे दिया, बोले भगवत दर्शन में विघ्न उत्पन्न करते हो। असुर हो जाओ, भगवान दौड़कर बाहर आए क्षमा याचना की। मुनियों ने कहा प्रभु तीन बार हमने अनुमति मांगी। और इन दोनों ने हमें एक बार नहीं तीन बार रोका। अब यह तीन बार बनेंगे। जब-जब यह असुर बनेंगे तब – तब आपको पृथ्वी पर अवतार लेकर इनका उधर करना पड़ेगा। वही जय विजय सतयुग में हिरण्याक्ष और हिरण कश्यप बने। हिरण्याक्ष के लिए भगवान ने वराह रूप लिया। और हिरण कश्यप के लिए नरसिंह रूप धारण किया। दूसरा जन्म त्रेता में रावण और कुंभकरण के रूप में हुआ। जिनके लिए परमात्मा श्री राम ने अवतार लिया। और तीसरा अवतार शिशुपाल और दांत वक्र के रूप में हुआ। जिनके लिए भगवान ने श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया। श्री राम जन्म का दूसरा कारण यह तुलसी जी ने श्राप दिया है पिछले जन्म में वृंदा थी। परम सती असुराधिप नारी। तेहिं बल ताहि न जितहिं पुरारी॥ मां वृंदा का विवाह असुरों के राजा जालंधर से हुआ। मां का सतीत्व इतना प्रबल था। वृंदा के सतीत्व करण के कारण युद्ध में जालंधर को कोई नहीं हर पता था। सारे देवता भगवान श्री हरि के पास पहुंचे। श्री हरि ने क्षल से वृंदा के सतीत्व के कवच को समाप्त किया है। छल करि टारेउ तासु ब्रत प्रभु सुर कारज कीन्ह। युद्ध में जालंधर मर गया। वृंदा मैया को पता चला। श्राप दे दिया, भगवान ने छल करके मेरे पति को दूर किया एक दिन मेरा पति छल करके आपकी पत्नी को दूर कर देगा। श्री राम जन्म का तीसरा कारण यह नारद जी ने श्री हरि को श्राप दे दिया। बाबा मैया से कहते हैं- नारद श्राप दीन्ह एक बारा। कलप एक तेहि लगि अवतारा॥ नारद जी एक बार तपस्या पर बैठे। भगवान की इतनी कृपा थी, की कामदेव नारद जी की तपस्या नहीं तोड़ पाए। नारद जी को लगा कि मेरा पुरुषार्थ इतना हो गया है, कि मैंने काम को परास्त कर दिया है। भगवान ने रची माया। माया का नगर बनाया। माया की कन्या बनाई। जिसका नाम विश्व मोहिनी था। नारद जी का विवाह करने का मन हुआ। भगवान से अपना स्वरूप मांगा। क्यों मांगा? क्योंकि भगवान विष्णु मोहन है और यह विश्व मोहिनी है। यदि विश्व मोहन मिल जाएंगे तो विश्व मोहिनी माला गले में डाल देगी। भगवान ने वानर का रूप दे दिया। जब गए स्वयंवर में तो नारद जी को सभी प्रणाम करने लगे। नारद जी समझकर और विश्व मोहिनी को नारद जी वानर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। नारद जी समझने लगे सब भगवान जानकर प्रणाम कर रहे हैं। जाकर बैठ नारद जी के पीछे शंकर जी के दो रुद्रगढ़ ब्राह्मण के रूप में जाकर बैठ गए और सुंदरता का वर्णन करने लगे। नारद जी प्रसन्न हो गए। जब विश्व मोहिनी आई तो नारद जी का स्वरूप वानर का दिखाई पड़ा। विश्व मोहिनी व पंक्ति छोड़कर सामने वाली पंक्ति में चली गई। भगवान स्वयं राजकुमार का रूप धारण करके चले आए। और विश्व मोहिनी ने भगवान के गले में माला डाल दी। जब नारद जी ने अपना वानर रूप देखा। तो दोनों गनों को श्राप देकर चले भगवान के पास। बोले- देहउँ श्राप कि मरिहउँ जाई। जगत मोरि उपहास कराई॥ या तो श्राप दूंगा। नहीं तो प्राण त्याग दूंगा। नारद जी को भगवान रास्ते में ही मिल गए। नारद जी ने जब विश्व मोहिनी को भगवान के पास देखा तो और क्रोध बढ़ गया। बोले आप कपटी है। आप परम स्वतंत्र हो गए हैं। आप अपने से बड़ा किसी को नहीं मानते। जो मन में आता है वही करते हैं। नारद जी ने तीन श्राप दिए। पहला श्राप जिस राजकुमार का रूप धारण करके छल किया है। वह शरीर धारण करना पड़ेगा। दूसरा श्राप दिया मैंने कहा अपना स्वरूप दीजिए। अपने वानर बनाया। आप जब मनुष्य बनेंगे तो वह वानर ही सहायता करेंगे। तीसरा श्राप आज विश्व मोहिनी के लिए जैसे मैं रो रहा हूं। अपनी पत्नी के लिए आपको भी रोना पड़ेगा। भगवान ने स्वीकार किया। भगवान ने नारद जी से अपनी माया का प्रभाव हटाया। और जैसे ही भगवान ने माया का पर्दा हटाए। जब हरि माया दूरि निवारी। नहिं तहँ रमा न राजकुमारी॥ नारद जी भगवान के चरणों में प्राणीपात हो गए। प्रभु मैंने आपको श्राप दे दिया। मेरे सारे वचन असत्य हो जाए। भगवान ने कहा आप नारद है। आपके द्वारा कही गई बात रद्द नहीं होगी। आप नारद है, नारद जी ने कहा प्रभु मैंने श्राप दिया है। भगवान कहते हैं, यह मेरी इच्छा थी श्राप लेने की। भगवान ने नारद जी को वरदान दिया, कि आज के बाद मेरी माया आपको कभी नहीं सताएगी। श्री राम जन्म का चौथा कारण सृष्टि के आदि माता-पिता स्वयंभू मनु और माता शतरूपा ने जाकर नैमिषारण्य में कठोर तपस्या की है। 23000 वर्ष तपस्या की भगवान प्रकट हुए। आकाशवाणी हुई। मांगिये क्या वरदान चाहिए। मनु जी ने कहा आपके जैसा पुत्र चाहिए। भगवान ने वरदान दिया। मैं आपके घर पुत्र के रूप में अवतार लूंगा। श्री राम जन्म का पांचवा कारण एक बार प्रताप भानु नाम के राजा के जीवन में एक कपटी मुनि का कुसंग हुआ। प्रताप भानु ने कहा उसे पूरे विश्व पर राज करना है। कपटी मुनि ने कहा, उसके लिए ब्राह्मणों से आशीर्वाद लेना होगा। 1 लाख ब्राह्मण को निमंत्रण दिया। सपरिवार आए, कपटी मुनि ने भोजन बनाया। भोजन के लिए ब्राह्मण संकल्प कर रहे थे। तभी आकाशवाणी हुई, जिस भोजन को आप सभी ग्रहण करने जा रहे हैं। उसमें ब्राह्मण का मांस मिला है। सारे मुनियों ने उसी जल से श्राप दे दिया। सारे कुल परिवार समेत असुर हो जाओ। प्रताप भानु रावण बना। उसका छोटा भाई अहि मर्दन कुंभकरण बना। और प्रताप भानु के मंत्री धर्म रूचि विभीषण बने। रावण दोनों भाइयों को लेकर कठोर तपस्या की। ब्रह्मा जी शंकर जी दोनों वरदान देने गए।
शिव पार्वती संवाद

शिव पार्वती जी द्वारा श्री राम चरित्र का गुणगान शिव पार्वती जी कैलाश में बट वृक्ष के नीचे बैठे हुए हैं। मां बाबा के वामंग में विराजमान है। बाबा ने पूछा आप क्यों आई हैं। क्या आप कुछ पूछना चाहती हैं। मां ने कहा प्रभु आप विश्व के नाथ हैं। आप मेरे भी नाथ हैं। आप सर्वज्ञ हैं, समस्त गुना के धाम। प्रभु आप एक बात बताइए क्या कभी कल्पवृक्ष के नीचे रहने वाला दरिद्र हो सकता है। नहीं ना, तो आपके चरणों की दासी होकर भी मेरा भ्रम समाप्त क्यों नहीं हो पा रहा है। शंकर जी ने पूछा आपको भ्रम है। मां बोली यह पिछले जन्म का है। जो अभी तक समाप्त नहीं हुआ। शंकर जी बोले मैं आपका भ्रम कैसे समाप्त करूंगा। मैया बोली आप ही के पास उपाय है।कहि रघुनाथ कथा बिधि नाना॥ शंकर जी ने पूछा आपको क्या भ्रम है। मां बोली जो संत लोग कहते हैं, राम की ब्रह्म है। शेष, सरस्वती, वेद, पुराण सब राम जी की महिमा का गुणगान करते हैं। आपको मैं देखती हूं। आप दिन रात बैठ कर राम नाम जपते हैं। क्या यह अयोध्या में जन्मे राम जी है या कोई और राम जी हैं। आप कहते हैं, कि राम जी ब्रह्म है। तो ब्रह्म का जन्म तो नहीं होता। यह एक राजा के पुत्र कैसे बन गए। और राजा के पुत्र है तो जन्म लेने वाले राज्य पुत्र को आप ब्रह्म क्यों बता रहे हैं। देखि चरित महिमा सुनत भ्रमति बुद्धि अति मोरि॥ मां ने रामचरित्र और सारी लीला पूछी। प्रभु आप तीनों लोकों के गुरु हैं। मुझे पूछने में और कुछ छूट गया हो तो यह आप बता दीजिए। श्रीरघुनाथ रूप उर आवा। परमानंद अमित सुख पावा॥ हृदय में राम जी का दर्शन हुआ और भगवान शंकर दो दंड के लिए ध्यान में चले गए मां हाथ जोड़ बैठी हैं। बाबा सभी को सुख प्रदान करने के लिए ध्यान से बाहर आए, और भगवान शिव पार्वती जी के सामने कथा प्रारंभ करने से पहले मंगलाचरण किया। भगवान शिव पार्वती मैया को धन्यवाद दिया। मैया ने कहा आप मुझे क्यों धन्यवाद कर रहे हैं। बाबा बोले आज तक ऐसा उपकार मुझ पर किसी ने नहीं किया। मैया ने पूछा मैंने कौन सा उपकार कर दिया। पूँछेहु रघुपति कथा प्रसंगा। सकल लोक जग पावनि गंगा॥ आपने जो पूछा है यह राम जी की कथा गंगा के समान है। बाबा कहते हैं जो मनुष्य भगवान श्री राम का चिंतन, मनन और गुणगान नहीं करता है। वह व्यक्ति पशु के समान है। बाबा बोले – एक बात नहिं मोहि सोहानी। जदपि मोह बस कहेहु भवानी॥ आपने जो भी पूछा है सब मोहवस पूछा है। परंतु मुझे आपकी बात अच्छी नहीं लगी आपने यह कह दिया राम जी कोई और है। यह बात कौन कहता है। कहहिं सुनहिं अस अधम नर ग्रसे जे मोह पिसाच। पाषंडी हरि पद बिमुख जानहिं झूठ न साच॥ जो पाखंडी है, जिसको सत्य-सत्य का ज्ञान नहीं है। जो धर्म के विमुख हो चुका है। वह कह सकता है राम जी कौन है। आपने पूछा शगुन और निर्गुण भगवान कौन है देवी यह एक ही है। सगुनहि अगुनहि नहिं कछु भेदा। गावहिं मुनि पुरान बुध बेदा॥ भगवान भक्त के प्रेम बस निर्गुण से सगुन होते हैं बाबा कहते हैं।-रामहि केवल प्रेमु पिआरा। जानि लेउ जो जान निहारा॥ राम जी को केवल प्रेम प्रिया है। बाबा ने कहा देवी भगवान के स्वरूप को कोई नहीं जानता। वेद अपने अनुसार कहते हैं। महाराज दशरथ के आंगन में खेलने वाले बालक श्री राम ही भगवान है। माता ने पूछा राम जी मनुष्य रूप में कब आते हैं। बाबा बोले- जब जब होई धरम कै हानी। बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी॥ जब-जब धर्म की हानि होती है तो राक्षसो के संघार के लिए भगवान जन्म लेते हैं । बाबा ने माता को भगवान श्री राम के जन्म के पांच कारण सुनाएं। Summary शिव पार्वती द्वारा श्री राम चरित्र का गुणगान किया गया है। मां बाबा के साथ बैठकर श्री राम की महिमा और उनके स्वरूप के बारे में बातचीत की गई है। इसके अलावा, बाबा ने माता से राम जी के जन्म के पांच कारणों के बारे में बताया है। Question and Answer 1. शिव पार्वती जी ने क्यों कैलाश पर्वत पर बैठकर बाबा से बातचीत की? उत्तर: शिव पार्वती जी ने कैलाश पर्वत पर बैठकर बाबा से श्री राम के चरित्र और गुणगान के बारे में चर्चा की थी। 2. मां ने क्यों बाबा से पूछा कि क्या कल्पवृक्ष के नीचे रहने वाला दरिद्र हो सकता है? उत्तर: मां ने इस सवाल के माध्यम से अपने भ्रम को समझाने का प्रयास किया, क्योंकि वह चाहती थी कि उसका भ्रम समाप्त हो जाए। 3. मां ने बाबा से श्री राम के ब्रह्म होने के संदर्भ में क्या पूछा? उत्तर: मां ने पूछा कि क्या राम जी ब्रह्म हैं और कैसे उनका जन्म नहीं हो सकता, जैसे कि मानव राजा के पुत्र का होता है. 4. बाबा ने माता को भगवान श्री राम के जन्म के पांच कारण क्या सुनाएं? उत्तर: बाबा ने माता को भगवान श्री राम के जन्म के पांच कारण बताए, जिनमें धर्म की हानि, राक्षसों के संघार के लिए उनका जन्म शामिल था। 5. बाबा ने माता से क्या कहा कि राम जी को केवल प्रेम प्रिया है? उत्तर: बाबा ने कहा कि राम जी को केवल प्रेम प्रिया है, और उनके भक्त के प्रेम से वे सगुण स्वरूप में प्रतिष्ठित होते हैं।